सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद राजस्थान में आधी रात को हुआ बुलडोजर ऐक्शन
राजस्थान के राजसमंद में शनिवार देररात को एक बस्ती में प्रशासन ने बुलडोज़र से कई मकानों को गिराया। कांग्रेस ने प्रशासन की कार्रवाई के बाद जमकर विरोध किया और मामले पर जांच की मांग की। गौरतलब है कि 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक अतिक्रमणों को छोड़कर 1 अक्टूबर तक देशभर में बुल़डोज़र ऐक्शन पर रोक लगाई है।