सुप्रीम कोर्ट के लॉन में महिला ने तोड़ा गुलाब का फूल, टोकने पर भड़की, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसे सुप्रीम कोर्ट के परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो कैप्शन में लिखा है कि महिला परिसर में लगे गुलाब के फूल तोड़ती है और किसी के टोकने पर भड़क जाती है। महिला कहती है, "सुप्रीम कोर्ट में मामले पेंडिंग हैं..कोई नहीं बोलता! दिल तोड़ रहे हैं...कोई नहीं बोलता!"