कानून की पढ़ाई कौन तय करेगा? बार काउंसिल के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की लॉ कॉलेज नियमन की भूमिका पर पुनर्विचार शुरू किया है। कोर्ट ने BCI और ट्रस्टों के बीच फंड ट्रांसफर व नए लॉ कॉलेजों से जुड़े फंड ट्रांसफर और नियमों में बदलाव पर गौर किया है। इसके अलावा BCI चेयरमैन मनन मिश्रा का बढ़ाया गया कार्यकाल भी जांच के दायरे में है।