सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर 5 सितंबर तक सुनवाई की स्थगित
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। गौरतलब है, केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखे जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।