सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को दी बड़ी राहत, NGT का आदेश रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने 'आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन' को बड़ी राहत देते हुए नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 2017 के आदेश को रद्द कर दिया है, जिसके तहत फाउंडेशन को यमुना नदी के फ्लडप्लेन को नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।कोर्ट ने ₹5 करोड़ की राशि लौटाने का आदेश दिया जो फाउंडेशन ने नदी के संरक्षण के लिए दान किया था।