सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की परोल बढ़ाने से किया इनकार, आज ही जाना होगा जेल
सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की परोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी। खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उन्होंने राहत मांगी थी। अदालत ने उन्हें 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जोधपुर जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। उनकी दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली अपील पर 17 नवंबर को सुनवाई होगी।