सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को ईडी के तलब करने पर लिया स्वत: संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा उन वकीलों को तलब करने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है जो सिर्फ कानूनी सलाह देते हैं और मुकदमे में पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह मामला वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को समन भेजे जाने के बाद सामने आया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने इसे कानूनी पेशे पर हमला बताया है।