सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बनाई हाई पावर्ड कमिटी
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस के ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए 5 सदस्यों वाली एक हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमिटी बनाई है। कमिटी के प्रमुख सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस आर सुभाष रेड्डी हैं। यह कमिटी पेलेट गन्स और इलेक्ट्रिक बैटन्स के इस्तेमाल समेत कई अन्य आरोपों की जांच करेगी।