'डिजिटल डकैती’ करने वालों को बख्शेंगे नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्गों से करोड़ों रुपए ठगने वाले साइबर अपराधियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने इसे 'डिजिटल डकैती' करार देते हुए कहा कि इन अपराधियों से बेहद सख्ती से निपटने की ज़रूरत है। CJI ने यहां तक कहा कि अगर ज़रूरत पड़े तो अदालत जमानत के आदेश भी रद्द करे।