तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 2013 रेप केस में 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के गोवा रेप केस में तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की 10 साल की सजा निलंबित करने की मांग खारिज कर दी है।कोर्ट ने कहा कि शुरुआती तौर पर सजा निलंबित करने का आधार नहीं बनता। दरअसल, तेजपाल ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।