सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ज़मानत देते हुए लगाईं कौन-कौनसी शर्तें?
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस केस के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकेंगे और जब तक छूट न मिले तब तक ट्रायल कोर्ट की सुनवाई में हाज़िर होंगे। ज़मानत के दौरान केजरीवाल सीएम दफ्तर नहीं जा सकेंगे और फाइलों पर साइन भी नहीं करेंगे।