सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 13,000 पेड़ों को काटने की इजाज़त क्यों दी?
सुप्रीम कोर्ट ने इको-लॉजिकल रेस्टोरेशन के तहत दिल्ली के सेंट्रल रिज से आक्रामक और विदेशी प्रजाति के 13,000 पेड़ों को हटाने और इनकी जगह देशज प्रजातियों के पेड़ लगाने की अनुमति दी है। कीकर, बबूल और यूकेलिप्टस जैसी आक्रामक प्रजातियों की जगह नीम, बरगद, पीपल, जामुन और अमलतास लगाए जाएंगे। दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड की देखरेख में यह काम होगा।