सुप्रीम कोर्ट ने फिर खोला 2014 के शेयर बायबैक मामले में वेदांता का पेनल्टी केस
सुप्रीम कोर्ट ने वेदांता लिमिटेड के खिलाफ 2014 के शेयर बायबैक से जुड़े SEBI के फ्रॉड केस को फिर से खोल दिया है। यह मामला जनवरी 2014 में Cairn India के घोषित शेयर बायबैक से जुड़ा है। वहीं, कोर्ट ने धोखाधड़ी के प्रश्न पर नए सिरे से निर्णय लेने के लिए मामले को SAT को वापस भेज दिया है।