सुप्रीम कोर्ट ने फिशिंग अटैक से बचने के लिए जारी की फर्ज़ी वेबसाइट्स की लिस्ट
सुप्रीम कोर्ट ने जनता को अपनी आधिकारिक वेबसाइट के नाम पर बनाई गई फर्ज़ी वेबसाइट्स और फिशिंग अटैक से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने फर्ज़ी वेबसाइट्स की लिस्ट जारी की जिसमें www.scigoin.com, www.scicbiovven.com, www.judiciarycheck.in और www.scis.scigovss.net शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि वह कभी निजी जानकारी या वित्तीय विवरण नहीं मांगता।