एक दिन पहले बताने पर महुआ मोइत्रा को मिले ठहरने की सुविधा: सर्किट हाउस विवाद पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा के सर्किट हाउस विवाद का निपटारा करते हुए कहा है कि उन्हें यात्रा से एक दिन पहले ज़िला प्रशासन को सूचित करना होगा। पहले 3-4 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य था। मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि कमरा आवंटित होने के बावजूद नदिया ज़िले के अधिकारियों ने उन्हें सर्किट हाउस से बाहर किया।