सुप्रीम कोर्ट ने रेप के दोषियों को रासायनिक बधियाकरण करने की याचिका पर क्या कहा है?
सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र को नोटिस भेजा है। याचिका में ऑनलाइन पॉर्नोग्राफी पर बैन लगाने और बलात्कारियों को रासायनिक बधियाकरण करने समेत कई सुझाव दिए गए हैं। कोर्ट ने कहा, "हम याचिका तैयार करने में की गई...कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं... लेकिन इनमें से कुछ सुझाव बर्बर हैं।"