सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन में रेप के आरोप पर उठाया सवाल, कहा- 'बच्चा पैदा किया तो यह रेप कैसे?'
शादी के झूठे वादे करने पर पार्टनर पर रेप का आरोप लगाने वाली एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप के 'जोखिमों' को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा, "उसने बिना शादी के उस व्यक्ति के साथ बच्चा पैदा किया और अब वह रेप का आरोप लगा रही है। ये क्या है?"