सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण से जुड़े केस में दिल्ली व 3 राज्यों के मुख्य सचिवों को किया तलब
सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान दिल्ली, यूपी, हरियाणा व राजस्थान के मुख्य सचिवों को 5 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में हाज़िर होने का आदेश दिया है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 को लेकर निर्माण कार्य बंद है और कोर्ट के आदेश के बाद भी राज्यों ने श्रमिकों को भत्ता नहीं दिया है।