डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सऐप से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिजिटल अरेस्ट व साइबर ठगी रोकने के उपाय मांगे हैं। कोर्ट ने RBI को बैंकों के लिए एकसमान नियम बनाने और बैंक लापरवाही पर मुआवजे का निर्देश दिया। सभी राज्यों की पुलिस से FIR व जांच की जानकारी भी मांगी गई। अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।