सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, कहा- हर निजी संपत्ति पर कब्ज़ा नहीं कर सकती सरकार
निजी संपत्ति का सरकार सार्वजनिक हितों के लिए अधिग्रहण कर सकती है या नहीं, इस मामले पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 9 जजों की बेंच ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। बेंच ने कहा कि सभी निजी स्वामित्व वाले संसाधनों पर सरकार कब्ज़ा नहीं कर सकती। बेंच के मुताबिक, हर निजी संपत्ति को सामुदायिक संपत्ति नहीं कहा जा सकता।