सुप्रीम कोर्ट ने 'एक देश एक चुनाव' को लेकर संसदीय समिति के साथ बैठक की रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने 'एक देश एक चुनाव' विधेयक पर संसदीय समिति के साथ 6 अक्टूबर की प्रस्तावित बैठक को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह संशोधन न्यायिक समीक्षा का विषय बन सकता है इसलिए प्रशासनिक स्तर पर चर्चा उचित नहीं है। सांसद कपिल सिब्बल ने पहले ही इस बैठक पर आपत्ति जताई थी।