सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों को कितनी पेंशन देने का दिया है आदेश?
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों की पेंशन 'वन रैंक वन पेंशन' के आधार पर तय करते हुए कहा कि चाहे उनकी प्रारंभिक नियुक्ति का स्रोत कोई भी हो, उन्हें न्यूनतम ₹13.65 लाख/वर्ष पेंशन दी जानी चाहिए। साथ ही कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए वेतन के साथ-साथ टर्मिनल लाभ भी दिए जाने चाहिए।