सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
धार भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर माना था जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है। हाईकोर्ट ने एएसआई की रिपोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वहां एएसआई का संरक्षण जारी रहेगा।