10वीं पास के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट ने 130 जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन 4 नवंबर से 25 नवंबर तक https://www.sci.gov.in/ के ज़रिए होगा। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार जिनकी उम्र 18-27 वर्ष की हो पात्र हैं। सामान्य वर्ग के लिए फीस ₹1500 है और चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा। इसमें सैलरी ₹21,700–₹69,100 प्रतिमाह मिलेगी।