सुप्रीम कोर्ट में निकली कोर्ट मास्टर के 20 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर जाकर 25 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए उम्मीदवार की आयुसीमा 30-45 वर्ष तय की गई है।