सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त हुए 2 नए जज, मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय को मिला पहला जज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में 2 नए जजों की नियुक्ति की मंज़ूरी दे दी है। जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन सुप्रीम कोर्ट के नए जज होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ गुरुवार को दोनों नए जज को शपथ दिलाएंगे। नियुक्ति के बाद जस्टिस कोटिश्वर मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के जज बनने वाले पहले शख्स होंगे।