सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ने ऑन कैमरा नहीं दिया पहला बयान, सेहत को लेकर अटकलें हुईं तेज़
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपना पहला संदेश गुरुवार को दिया लेकिन वह कैमरे पर नज़र नहीं आए। उनका बयान सरकारी टीवी पर एंकर ने पढ़कर सुनाया। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वह अमेरिकी-इज़रायली हमले में घायल होकर कोमा में हो सकते हैं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।