सुप्रिया सुले के दामाद की कंपनी को महाराष्ट्र सरकार ने लीज़ पर दी 1,200 एकड़ उपजाऊ ज़मीन
महाराष्ट्र सरकार ने अहिल्यानगर में 1,200 एकड़ उपजाऊ ज़मीन 'विश्वराज रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड' को लीज़ पर दी है। मुंबई की यह कंपनी NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले के दामाद सारंग लखानी की है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने बिना टेंडर प्रक्रिया के प्राइवेट कंपनी को सरकारी ज़मीन देने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लीज़ की अवधि को लेकर भी चिंता जताई।