स्पेलिंग की गलती पर यूपी में शिक्षिका ने 21 सेकेंड में बच्चे को मारे 7 थप्पड़, कान से आया खून

लखनऊ (यूपी) के निजी स्कूल में एक शिक्षिका ने 5वीं कक्षा के एक छात्र को 21 सेकेंड में 7 थप्पड़ मारे जिसका वीडियो सामने आया है। बच्चे के पिता के अनुसार, शिक्षिका ने स्पेलिंग की गलती को लेकर बेटे की पिटाई की जिससे उसके कान से खून बहने लगा। प्रिंसिपल के मुताबिक, शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

Load More