स्पेशल नंबर प्लेट वाली बाइक चलाने को लेकर यूपी में कटा पुलिसकर्मी का चालान
उत्तर प्रदेश की गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पेशल नंबर प्लेट वाली बाइक चलाने को लेकर एक पुलिसकर्मी पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूज़र ने पुलिसकर्मी की तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। यूज़र ने लिखा था, "क्या पुलिस के पास ऐसी नंबर प्लेट रखने की विशेष पावर है।"