स्पेस-X का IPO जल्द होगा लॉन्च, ₹7000 अरब जुटाने की है योजना
एलन मस्क की स्पेस-X जल्द आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लॉन्च करने की तैयारी में है। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस हफ्ते के आखिर या अगले हफ्ते रेगुलेटर्स के पास अपना प्रॉस्पेक्टस जमा कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस-X की इस IPO के ज़रिए $75 अरब (लगभग ₹7,000 अरब) से ज़्यादा की रकम जुटाने की योजना है।