स्पेस-X के पोलारिस डॉन मिशन को अब 27 अगस्त को किया जाएगा लॉन्च
अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेस-X ने बताया है कि पोलारिस डॉन मिशन को अब 26 अगस्त की जगह 27 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा। स्पेस-X ने बताया कि पोलारिस डॉन मिशन को प्रीफ्लाइट चेकआउट के लिए ज़्यादा समय देने को लेकर एक दिन की देरी से लॉन्च किया जा रहा है।