स्पेस-X ने पोलारिस डॉन मिशन को 10 सितंबर को लॉन्च करने का किया एलान
एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X अपना पोलारिस डॉन अंतरिक्ष मिशन मंगलवार (10 सितंबर) को लॉन्च करेगी। कंपनी ने X पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। बकौल कंपनी, अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो मिशन को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया जाएगा।