स्पेस में फंसे होने के चलते सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में दूसरी बार मनाएंगी जन्मदिन
स्पेस में फंसे होने के चलते अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में दूसरी बार अपना जन्मदिन मनाएंगी। सुनीता का जन्म 1965 में हुआ था और वह 19 सितंबर को 59 वर्ष की हो जाएंगी। सुनीता ने 2012 में पहली बार अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाया था, जब वह 14 जुलाई से 18 नवंबर तक एक अभियान पर थीं।