स्पेसX के रॉकेट के चांद से टकराने पर पृथ्वी और चंद्रमा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
स्पेसX के रॉकेट का हिस्सा तकरीबन 8700 किलोमीटर/घंटा की स्पीड से चंद्रमा से टकराया लेकिन इस टक्कर से पृथ्वी को खतरा होने की आशंका नहीं है और न ही इससे चंद्रमा से जुड़े मौजूदा अभियानों पर कोई असर पड़ने की संभावना है। प्लैनेटरी साइंटिस्ट बेंजामिन फर्नांडो का अनुमान है कि इससे करीब 90-फीट चौड़ा और लगभग 16-फीट गहरा क्रेटर होगा।