सेपक टकरॉ विश्व कप में भारतीय पुरुष रेगु टीम ने जीता पहला गोल्ड मेडल, PM मोदी ने दी बधाई
बिहार के पटना में पहली बार आयोजित हुए सेपक टकरॉ विश्व कप-2025 में पुरुष रेगु इवेंट के फाइनल में भारत ने जापान को 2-1 से हराकर पहला गोल्ड मेडल जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि को लेकर भारतीय टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, "इतिहास रच दिया।"