सुपर अल नीनो से दुनिया को लगेगी ₹43,00,000 करोड़ की चपत; भारत को तगड़ा नुकसान: रिपोर्ट
अलायंज़ रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर अल नीनो के कारण 2027 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को $451 बिलियन (लगभग ₹43,00,000 करोड़) का नुकसान हो सकता है। चीन को $147 बिलियन, अमेरिका को $91 बिलियन और भारत को $50 बिलियन का नुकसान होने का अनुमान है। इन तीनों देशों की हिस्सेदारी कुल आर्थिक नुकसान में लगभग 60% रह सकती है।