सुपरस्टार महेश बाबू की नेटवर्थ 18 साल में बढ़ी 4900%, क्या है मौजूदा नेटवर्थ?
सुपरस्टार महेश बाबू की अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹300-करोड़ है जो 18-वर्षों में 4900% बढ़ी। बकौल रिपोर्ट्स, हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनके पास करीब ₹28-करोड़ की आलीशान हवेली है। इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट जेट और 'Caravan' नामक ₹6.2 करोड़ की वैनिटी वैन भी है। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी R8 और लैंबोर्गिनी Gallardo शामिल हैं।