सुपरस्टार रवि तेजा के पिता का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन की वजह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई जा रही हैं। गौरतलब है, रवि के पिता एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे और मीडिया के सामने कम ही आते थे।

Load More