सैफ अली खान और करीना कपूर के मुंबई वाले घर में घुसा चोर, सैफ को चाकू मारकर किया घायल
मुंबई में गुरुवार तड़के अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के बांद्रा (वेस्ट) स्थित घर में एक चोर घुस गया जिसने सैफ को कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सैफ को कई बार चाकू मारा गया और पुलिस मौके से भागे आरोपी को ढूंढ रही है।