सैफ अली खान को ICU से स्पेशल वॉर्ड में किया गया है शिफ्ट: डॉक्टर
मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने कहा है कि अभिनेता सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर सैफ की पीठ से निकाले गए चाकू का मिलीमीटर हिस्सा भी अंदर जाता तो सैफ की जान को खतरा हो सकता था।