सैफ अली खान को चाकू मारने के मामले में एमपी से हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान को उनके घर में घुसकर चाकू मारने के मामले में एक संदिग्ध को मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उससे पूछताछ चल रही है। बुधवार देर रात हुए हमले के बाद से सैफ अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।