सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दर्ज किया करीना कपूर का बयान

ऐक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर पहुंचकर उनकी पत्नी करीना कपूर का बयान दर्ज किया। सैफ पर जब हमला किया गया था उस वक्त करीना घर पर मौजूद थीं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

Load More