सैफ और करीना की शादी के रिसेप्शन में बर्तन धोए थे: 'पंचायत' के अभिनेता आसिफ खान
वेब सीरीज़ 'पंचायत' के ऐक्टर आसिफ खान ने बताया है कि संघर्ष के दिनों में उन्होंने मुंबई में वेटर का काम किया था। उन्होंने कहा कि जिस होटल में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी का रिसेप्शन था, वह वहां बर्तन धो रहे थे। बकौल आसिफ, उनके मैनेजर ने उन्हें सैफ-करीना से मिलने की अनुमति नहीं दी थी।