सैफ-करीना के घर में स्टाफ के लिए अलग से नहीं बना खाना, सब साथ बैठकर खाते हैं: तैमूर की नर्स
ऐक्टर सैफ अली खान और ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की नर्स ललिता डिसिल्वा ने कहा है कि दोनों बहुत सिंपल लोग हैं और उनके घर में स्टाफ का खाना अलग से नहीं बनता। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर वे सब साथ बैठकर खाना खाते हैं। उन्होंने कहा, "हमने कितनी बार साथ बैठकर खाना खाया है।"