सैफ पर हुए हमले के बाद करीना की टीम ने जारी किया बयान; कहा- करीना और बच्चे सुरक्षित हैं
गुरुवार तड़के अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनकी पत्नी करीना कपूर खान की टीम ने एक बयान जारी किया है। टीम ने कहा कि करीना व उनके बच्चों समते परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं। सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और मामले में मुंबई पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।