सैफ पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, कर रही है पूछताछ
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से किए गए हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ करने के लिए उसे अपने साथ लेकर बांद्रा थाने पहुंची है। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि यह संदिग्ध वह आरोपी नहीं है जिसको सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।