सैफ पर हमले के नहीं, किसी और मामले में हिरासत में लिया गया है शख्स: मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स थीं कि एक शख्स को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया जिसका चेहरा सैफ के हमलावर से मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शख्स हाउस ब्रेकिंग के ही किसी और मामले का आरोपी है।