सैफ पर हमले के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर की साज़िश हो सकती है: मुंबई कोर्ट
मुंबई के एक कोर्ट ने कहा है कि ऐक्टर सैफ अली खान पर किए गए हमले के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर की साज़िश हो सकती है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहज़ाद बांग्लादेशी नागरिक है और उसके मकसद का पता लगाने की ज़रूरत है। कोर्ट ने आरोपी को 24-जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है।