सैफ पर हमले के बारे में सवाल पूछे जाने पर उर्वशी रौतेला ने दिखाई हीरे जड़ित घड़ी, हुईं ट्रोल
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछे जाने पर ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कहा है, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।" इसके बाद उन्होंने हीरे जड़ित घड़ी दिखाते हुए कहा, "मां ने मुझे...यह गिफ्ट की है...लेकिन सुरक्षा के लिहाज़ से...इसे पहनकर घूमने में कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करती हूं।" इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया है।